Sun Salutation सूर्य नमस्कार
YOGA BLOGS
सूर्य नमस्कार क्या है?
सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ है। यह अकेला अभ्यास ही हमारे सम्पूर्ण शरीर का व्यायाम करा देता है। इसके दैनिक अभ्यास से हमारा शरीर निरोगी, स्वस्थ और चेहरा ओजपूर्ण हो जाता है। महिलायें हों या पुरुष, बच्चे हों या वृद्ध, सूर्य नमस्कार सभी के लिए बहुत लाभदायक होता है|
सूर्य नमस्कार के 12 आसन कौन-कौन से हैं?
प्रणाम आसन
हस्तउत्तानासन
हस्तपाद आसन
अश्व संचालन आसन
दंडासन
अष्टांग नमस्कार
भुजंग आसन
पर्वत आसन
अश्वसंचालन आसन
हस्तपाद आसन
हस्तउत्थान आसन
ताड़ासन
सूर्य नमस्कार के लाभ :
सूर्य नमस्कार से हृदय, यकृत, आँत, पेट, छाती, गला, पैर शरीर के सभी अंगो के लिए बहुत से लाभ हैं। सूर्य नमस्कार सिर से लेकर पैर तक शरीर के सभी अंगो को बहुत लाभान्वित करता है। यही कारण है कि सभी योग विशेषज्ञ इसके अभ्यास पर विशेष बल देते हैं। सूर्य नमस्कार के अभ्यास से शरीर, मन और आत्मा सबल होते हैं। पृथ्वी पर सूर्य के बिना जीवन संभव नहीं है। सूर्य नमस्कार के शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक कई लाभ हैं :